अधरों पे बस तेरा वंदन...सुन लो वीर पुत्र अभिनंदन,
तेरे शौर्य की गाथा गाऊँ..भुला के सारे दुःख क्रंदन।।
आंखों में ललकार भरी हो..मुख पर भारत माँ की जय,
देशप्रेम से हृदय लबालब..रण में मिलती उसे विजय।।
भारत माँ ने लाल जने जो..सीना है फौलाद भरा,
दुश्मन की थी मातृभूमि ..वह पलभर को भी नहीं डरा।।
धन्य हुआ माता का आँचल..अमर सुहाग संगिनी का,
बेटे का सिर गर्व से ऊँचा.. लाज रख लिया भगिनी का।।
सुन लो देश के वीर जवानों..ऐसा ही प्रण तुम करना,
मुश्किल घड़ियाँ कैसी भी हो..संयम साथ सदा रखना।।
देश की लाज बचा ली तुमने..नाम किया रोशन जग में
होली का त्योहार मना लें...प्रेम का रंग उड़ा नभ में।।
धरा गा रही गगन झूमता..केसरिया रंग मुस्काये,
तीन रंग से सजा तिरंगा..विश्व पटल पर लहराए।।
अर्चना द्विवेदी
फ़ोटो:साभार गूगल
फ़ोटो:साभार गूगल
Salute o our " Hero"
ReplyDeleteThankyou so much
DeleteJai hind
Nice line
ReplyDeleteJay hind
ReplyDelete